JAMUI HUNT/ News Desk | लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) को 2024 के लिए तीसरी बार जमुई लोकसभा की बागडोर सौंपे जाने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनता व उनके समर्थकों ने ‘ अबकी बार 5 लाख पार ‘ का नारा भी उनके समर्थन में दिया है।
उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि, बीते 20 फरवरी 2024 को जब सांसद चिराग जी झाझा में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करने आए थे तो कार्यकर्ता न सिर्फ भावुक हुए बल्कि उनकी गाड़ी को घेरकर रोने लगे। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि सांसद चिराग पासवान के दोनो कार्यकाल में जमुई का विकास हुआ है। सांसद ने जमुई को कई  बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है।  चिराग पासवान तीसरी बार सांसद बनेंगे तो जमुई को विकास के पैमाने पर देश का अव्वल संसदीय क्षेत्र बनाएंगे।


विदित हो,  चिराग पासवान द्वारा हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना बन रही है,ऐसे में जनता का मिजाज उन्हें जमुई से ही जोड़कर रखने का बन रहा है। वहीं, उनके समर्थक व कार्यकर्ताओं  चिराग पासवान को तीसरी बार भी उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की मांग रखी हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष जीवन सिंह जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे उनके समक्ष प्रस्ताव को लाया गया जिसे सर्व समिति से पारित किया गया।  इस अवसर पर लोजपा नेता मोतिउल्लाह,  रुबेन सिंह , रवि शंकर पासवान,सुभाष पासवान, राष्ट्रदीप सिंह,  चंदन सिंह, प्रसादी पासवान , राहुल भवेश, संजय मंडल, मानिक सिंह,  गुंजन तिवारी ,  संगीता पासवान, बंटी झा,  मुन्ना सिंह, श्याम सुंदर पासवान, उदय पासवान, अरविंद पासवान, नफीस आलम, निर्मल सिंह, राहुल रंजन, लक्ष्मण सिंह, बनारसी यादव, सकलदेव यादव,परमेश्वर यादव, प्रमोद राम , दीपक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमर कुमार,पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page