JAMUI HUNT/ News Desk |  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के  निर्देशानुसार जमुई लोजपा इकाई की ओर जमुई जिला के सभी  प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव सह जमुई प्रभारी संजय पासवान एवं नव नियुक्त जमुई लोकसभा बुथ कमेटी प्रभारी अमर कुशवाहा उपस्थित हुए।  संगठनात्मक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की। वहीं, मुख्य अतिथि को गर्म जोशी के साथ फूल, अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रभारी

इस अवसर पर जमुई लोकसभा बुथ कमेटी प्रभारी अमर कुशवाहा ने जिले के सभी कमेटी के  उपस्थित पदाधिकारी गण एवं प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए जमुई संगठन पर दिशा निर्देश दिए एवं संगठन को बुथ स्तर कमेटी तक मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया एवं सभी प्रखंड का चुनाव बुथ कमेटी प्रभारी बनाया गया। वहीं, जीवन सिंह सभी पंचायत अध्यक्षों से बुथ अध्यक्ष की सूची लेकर जमुई लोकसभा बुथ कमेटी प्रभारी को सौंपे। इसके सात जमुई लोकसभा बुथ कमेटी प्रभारी, सभी विधानसभा बुथ प्रभारी एवं  प्रखंड बूथ प्रभारी को निर्देशित करते हुए जमुई जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, एवं बुथ  अध्यक्षों के साथ बैठक करने के लिए निर्देशित किया । लोकसभा बुथ कमेटी प्रभारी इसमें अपनी उपस्थिति रखते हुए एलजेपी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष चिराग पासवान का  सपना बिहार को समृद्ध बनाने का उसके लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

जिले के पंचायत के सभी  बूथ पर एक बुथ 10 यूथ तैयार करने की बात कही गई।  इस दौरान सिकंदरा विधानसभा बुथ प्रभारी रूबेन सिंह, जमुई विधानसभा बुथ प्रभारी रवि शंकर पासवान, झाझा विधानसभा बुथ प्रभारी मोहम्मद मोतिउल्लाह, चकाई विधानसभा बुथ प्रभारी सुभाष पासवान को बनाया गया। इस अवसर पर मणिक सिंह, संगीता पासवान, शिबू सिंह, मुन्ना सिंह, रिंकू सिंह गुंजन तिवारी, विमल वर्मा, श्यामसुंदर पासवान, विश्व विजय सिंह, प्रेमचंद्र चौधरी, गौतम पासवान, निर्मल सिंह, रंजन सिंह, बंटी झा, नागेश्वर यादव, सूरज सिंह, उपेंद्र शर्मा, नफीस आलम, सतीश धानुक, अरविंद पासवान, हरेराम रावत नंदकिशोर यादव, परमेश्वर यादव, दीपक सिंह, अशोक पासवान, शैलेंद्र सिंह, विनोद यादव, रतन पासवान, चंदन सिंह, राजीव पासवान, बुखोरी पासवान, मिथिलेश पासवान, बबलू सिंह   सुमन, दीपक सिंह, रतन पासवान कारू सिंह शैलेंद्र सिंह अशोक पासवान, विनोद यादव, चंदन सिंह, राजीव पासवान , रजनीश सिंह, नंदन पासवान प्रभु जी, सुनील राम चंद्रवंशी, एवं सहित जिले के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिले के सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जमुई जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page