जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत भौंड भरमपुर गांव में मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के पिता स्व. कलाकान्त सिंह की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मनाई गई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी तारा देवी , भाई परमानंद सिंह,रमाकांत सिंह पुत्र भारत भूषण सिंह साहित्य समस्त परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। किया। पुण्यतिथि के मौके पर जमुई एम एल ए सुश्री श्रेयसी सिंह, प्रधान महासचिव सह लोकसभा जमुई प्रभारी संजय पासवान ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व कलाकान्त सिंह एक प्रखर समाजवादी एवं किसानों के हितेषी नेता थे। वह हमेशा गरीब किसानों के लिए संघर्ष करते हुए बुनियादी समस्याओं को लेकर आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज वह नहीं है लेकिन उनके बताए गए आदर्शों पर हम लोगों को चलकर एक नया समाज स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, बृजनंदन सिंह एवं लोजपा नेता रूबेन सिंह, मोतिउल्लाह, रवि शंकर पासवान ,सुभाष पासवान, मुन्ना सिंह, ई . निर्भय सिंह , रिंकू सिंह, गुंजन तिवारी , बंटी झा, संगीता पासवान , कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हरेंद्र सिंह , पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण सिंह,  हरबल्लभ सिंह,  प्राणधन सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page