JAMUI HUNT/ News Desk| जमुई निवासी पवन शाह को अपराधियों द्वारा गोली मार दिए जाने के बाद , पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हैं। इनसे मिलने लोजपा रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे। इनके साथ प्रधान महासचिव सह लोकसभा जमुई प्रभारी संजय पासवान  भी नजर आए। घायल नेता पवन से मिलकर सांसद ने हाल-चाल पूछा एवं उनके कुशल होने की कामना की।

वहीं , उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की साथ ही उनके परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा यह निंदनीय घटना है । इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतना ही कम है। दुख के घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं । उन्होंने हर संभव प्रयास की बात कहा। जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा आज संपूर्ण बिहार में अराजकता फैली हुई है। बिहारवासी अपने को असहज महसूस कर रहे हैं। राज्य की जनता त्राहिमांम कर रही है और इसकी चिंता नीतीश कुमार को नहीं है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी , प्रदेश युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, एससी एसटी अध्यक्ष परशुराम पासवान सहित प्रदेश के अन्य लोजपा पदाधिकारी गण मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी,लोजपा(र) के जमुई जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page