JAMUI HUNT/ News Desk | लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिला जमुई की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन द्वारिका विवाह भवन जमुई में जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद चिराग पासवान की पार्टी LJP R के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर लोजपा नेताओं ने ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की एवं चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाए।

लोजपा नेताओं ने कहा लोजपा संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के सपने को पूरा करने के लिए चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को लेकर बिहार में आशीर्वाद यात्रा पर निकले, जिन्हें हर वर्गों का आशीर्वाद प्यार मिला। यही कारण है आने वाले 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। लोकसभा जमुई 2024 में 5 लाख से अधिक मतों से जीतने की कामना ईश्वर से कार्यकर्ताओं ने की। इस अवसर पर लोजपा नेता चंदन सिंह, संजय मंडल, शिबू सिंह, संगीता पासवान, रिंकू सिंह, राहुल भावेश, गुंजन तिवारी, निर्मल सिंह, उपेंद्र शर्मा, सूरज सिंह, पिंकी वर्मा, श्याम सुंदर पासवान , मिथिलेश पासवान, विश्व विजय सिंह, नंदकिशोर यादव, रतन पासवान, अशोक पासवान, दीपक सिंह, गौतम पासवान, अशोक पासवान, शैलेंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, कुंदन पासवान, सकलदेव यादव, दानी पासवान, प्रभु जी ,रंजना देवी, अरुण दास, रितिक रोशन, संजय सिंह, रजनीश सिंह, टिंकू सिंह, दयानंद पांडे, रंजना देवी, सुदामा मांझी, ऋषि कुमार, स्वीटी देवी, रंजना देवी, रंजन सिंह, अजय पासवान, अनिल यादव, प्रवीन सिंह, सुनील चंद्रवंशी, सत्येंद्र कुमार, रोशन कुमार, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page