JAMUI HUNT/News Desk|


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई लोकसभा चुनाव हेतु तैयारी को लेकर जमुई जिले के नवनियुक्त जमुई लोकसभा के चुनाव बूथ प्रभारी अमर सिंह कुशवाहा द्वारा जमुई लोकसभा में बुथ समीक्षा बैठक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को समीक्षा बैठक जमुई के द्वारका विवाह भवन में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ स्तरीय संगठन का समीक्षा हुई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुई लोकसभा चुनाव प्रभारी अमर सिंह कुशवाहा रहे इन्होंने समीक्षा बैठक करते हुए सभी पदाधिकारी को आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक को देखते हुए सभी को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट को जन-जन तक पहुंचना है और जमुई लोकसभा वासियों का नारा अबकी बार 5 लाख पार यह मुझे संगठन को देखकर पूर्ण विश्वास हो रहा है। वहीं, संगठन को विस्तार करते हुए जीवन सिंह ने जमुई नगर अध्यक्ष गौतम पासवान को मनोनीत किया।  इस अवसर पर लोजपा के सभी उपस्थित नेता ने बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में लोजपा नेता रवि शंकर पासवान, सुभाष पासवान, राहुल भावेश, संगीता पासवान, गुंजन तिवारी, निर्भय सिंह हरेराम रावत, गौतम पासवान, रंजन देवी, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू पासवान, मनोज मंडल, इंद्रदेव महतो, इंद्रदेव यादव, कारू पासवान, माधव सिंह, विद्यापति मांझी, सुभाष मंडल, हीरा पासवान इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page